कबीरधाम। जिले के बहपानी गांव के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 18 महिला समेत 19 लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे से हर कोई स्तब्ध है. वहीं आज सुबह सेमरहा गांव से एक साथ 19 मजदूरों की अर्थी निकली. यह मंजर देख पूरा गांव सन्न रह गया, ग्रामीणों ने नम आंखों से मृतकों को अंतिम विदाई दी. मृतकों के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी सेमरहा गांव पहुंचे. बता दें कि कबीरधाम के कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. इस भीषण हादसे में 18 महिला समेत 19 लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों का उपचार जारी है. हादसे का शिकार हुए सभी आदिवासी समाज से हैं. ये सभी ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद एक पिकअप में सवार होकर जंगल से वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने शोक जताया है.
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…