छत्तीसगढ़

CG : बाइक को टक्कर मारकर भाग निकली कार, समय पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंची, तीन लोगों की मौत…

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. कार ने बाइक को टक्कर मारकर घायल लोगों को तड़पते हालात में छोड़कर भाग निकली. समय पर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंचा, जिसके चलते मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा उरमाल गांव के पास हुआ. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. बता दें कि इस मौत के बाद जिले में पिछले 17 माह में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 34 पहुंच गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक में सवार व्यक्तियों को कार वाहन क्रमांक सीजी 23एन6737 ने टक्कर मारकर मौके से भाग निकली. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पंचायत सचिव छबि नायक, मूंगिया निवासी पूर्व पंचायत प्रतिनिधि गणपति नायक और मुखागुड़ा के महेश कश्यप के रूप में की गई है. थाना प्रभारी फैजुल हुडा शाह ने घटना की पुष्टि की है. थाना प्रभारी ने बताया कि नम्बर प्लेट के आधार पर वाहन की पहचान की जा रही है. बाइक सवार तीनों युवकों को एम्बुलेंस से देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

हिट एंड रन का मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक और कार की टक्कर दूर तक सुनाई दी. चालक के अलावा बाइक सवार तीनों 10 फीट उछलकर जा गिरे. घटना के बाद तीनों की सांसें चल रही थी. मौके पर से लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया. नजदीकी अस्पताल अमलीपदर पड़ता है पर यहां एंबुलेंस सेवा नहीं थी. लिहाजा 17 किमी दूरी से एंबुलेंस घटना के 40 मिनट बाद पहुंची. तब तक घायलों की सांसे उखड़ गई थी. तीनों को अस्पताल में लाने के बाद मृत घोषित किया गया.

kgnews

Recent Posts

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

4 minutes ago
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

29 minutes ago
राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

राजा रघुवंशी केस: सोनम को कैसे मिली जमानत? मेघालय हाईकोर्ट ने बताई पूरी वजह, परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

 इंदौर मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखने के एक दिन बाद…

33 minutes ago
छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

छत्तीसगढ़ में लागू हुई VB-G RAM G योजना, अब ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना…

1 hour ago
उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन अब लिख रहा है औद्योगिक विस्तार की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम…

1 hour ago
ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस में भीषण आग, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत; अधिकांश मृतक इंदौर के

इंदौर / दौसा ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक निजी बस में टक्कर के बाद…

1 hour ago