छत्तीसगढ़

CG : बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत …

भिलाई । पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर लौटे भिलाई के 10 श्रद्धालुओं के दल का श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमालाओं, जयघोष और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

श्रद्धालुओं के दल में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग, भिलाई के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, पूर्व पार्षद रिंकू साहू, नितेश सिंह, रोहन सिंह, गोविंदा गुप्ता सहित कुल 10 श्रद्धालु शामिल थे। सभी श्रद्धालुओं ने लगभग दो दिनों में 36 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए तथा भिलाई सहित समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

मनीष पाण्डेय ने बताया कि अमरनाथ यात्रा आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। कठिन मार्ग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन का अनुभव जीवनभर स्मरणीय रहेगा। यात्रा के दौरान देशभर से आए श्रद्धालुओं के बीच एकता, अनुशासन और शिवभक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए इसे पूरे शहर के लिए हर्ष का विषय बताया तथा बाबा बर्फानी से प्रदेश और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

20 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

24 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

25 minutes ago
CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

1 hour ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

1 hour ago