छत्तीसगढ़

CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां सफारी मार्गो का आवागमन के लिये प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। वनमण्डल अधिकारी ने बताया कि कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामशरण यादव से निजी कार्य हेतु उनके निवास स्थान पर मिलने आये थे।वह 28 मई को को 5 बजे लगभग गाड़ी नंबर CG-22 Y7224 से ठाकुरदिया बैरियर होते हुए बारनवापारा पहुंचे। यहां पर उनके द्वारा संबंधित वयक्ति के कहने पर बारनवापारा में संचालित कैंटीन में भोजन किया जो कि समिती के माध्यम से संचालित है। संबंधित व्यक्ति 7:30 बजे भोजन ग्रहण कर वापस अपने निवास स्थान की ओर प्रस्थान कर गए । वापसी के दौरान रस्ते में दिखने वाले वन्यप्राणी का वीडियो उत्सुकतावश बनाया गया ।

इसके अतिरिक जिस रस्ते में आवागमन किया गया वहां किसी भी प्रकार की कोई भी वन्यजीव की हानि नहीं हुई है। अभयारण्य में कुल 19 ग्राम है जिसमें मुड़पार, डॉड, भिंभौरी, बफरा, अकलतरा, हरदी आदि शामिल हैं,जहाँ जनमानस का अपने परिजनों से निजी कार्य हेतु आना जाना लगा रहता है। चूंकि ग्राम-बार, पूरे अभयारण्य के केन्द्र में होने के कारण बाहर निकलने में समय लगना एवं जंगली जानवर का दिखना स्वाभाविक है। जांच के दौरान पाया गया कि किसी भी तरीके से नियमों के विरुद्ध कार्य नहीं किया गया है। किसी भी सफारी मार्गों का प्रयोग आवागमन के लिए नहीं किया गया हैm मुख्य मार्ग का ही प्रयोग किया गया है।

kgnews

Recent Posts

नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ का जलवा, 7 गोल्ड समेत 17 पदकों पर जमाया कब्जा

नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ का जलवा, 7 गोल्ड समेत 17 पदकों पर जमाया कब्जा

रायपुर. उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ म्यू थाई…

17 minutes ago
CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…

43 minutes ago
CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

CG : पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा…

48 minutes ago
CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

CG : नारायणपुर में नक्सली स्मारकों पर चला बुलडोजर …

नारायणपुर। जिले के माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सली प्रभाव के प्रतीक माने जाने…

51 minutes ago
CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

CG : दंतेवाड़ा में युवक की संदिग्ध मौत …

बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली नगर में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 hour ago
CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव…

1 hour ago