छत्तीसगढ़

CG : बालोद में 132 क्विंटल अवैध धान जब्त…

बालोद। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु गत् वर्ष की भांति समितियों अंतर्गत स्थापित 143 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 7433 किसानों से कुल 29135.80 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होने बताया कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। जो किसान अपना संपूर्ण धान विक्रय कर लिए है। उनसे सहमति उपरांत उनके शेष धान के रकबे का रकबा समर्पण की कार्यवाही करते हुए उनका शेष रकबे को लॉक किया जा रहा है। जिससे की कोई भी कोचिया या व्यापारी उनके शेष रकबेे पर अपना धान का विक्रय ना कर सके।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग का संयुक्त जांच दल गठन किया गया है, जो कोचिया एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानो में जांच कर रहे है। उन्होने बताया कि 19 नवंबर 2024 की स्थिति में ग्राम डढारी के सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल धान, ग्राम कुसुमकसा के कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल धान, ग्राम गुजरा के नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विटल धान, ग्राम मड़ियाकट्टा के  पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान कुल 04 प्रकरण अंतर्गत 132 क्विंटल धान जप्ती की कार्यवाही की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी ने अपने पजीकृत रकबे में संपूर्ण धान का विक्रय करने वाले किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने द्वारा उत्पादित धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर करने के उपरांत यदि कुछ रकबा शेष बच रहा है, उसे समर्पण करते हुए शेष रकबे को लॉक करवा ले जिससे उनके शेष रकबे पर फर्जी खरीदी या कोई भी कोचिया या व्यापारी अपना धान विक्रय न कर सके ।

kgnews

Recent Posts

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग वर्ष…

27 minutes ago
सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज  सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…

33 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

उज्जैन  सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…

36 minutes ago
रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

1 hour ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

10 hours ago