CG : बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित…

बिलासपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से लॉ स्टूडेंट्स, एमएसडब्ल्यू स्टूडेंट्स एवं युवोदय वॉलंटियर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में किया गया। यह कार्यशाला विशेष रूप से लॉ स्टूडेंट्स, एमएसडब्ल्यू स्टूडेंट्स एवं युवोदय वॉलंटियर्स के लिए आयोजित की गई थी। जिले के विभिन्न विकासखंडों से प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था और प्रशिक्षण का मुख्य फोकस इन्हीं पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम “बाल विवाह मुक्त अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। प्रशिक्षण मुख्य रूप से लॉ स्टूडेंट्स, एमएसडब्ल्यू स्टूडेंट्स एवं युवोदय वॉलंटियर्स को प्रदान किया गया, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह की रोकथाम, बाल संरक्षण मामलों की पहचान तथा आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से समझकर जागरूकता एवं सहयोग की भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर शशांक शर्मा एवं एनी रोज टोडर द्वारा प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। सत्र में बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधान, फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप की प्रक्रिया, जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान, समय पर रिपोर्टिंग एवं विभागीय समन्वय जैसे विषयों पर स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यशाला में स्कूल के छात्र-छात्राओं की भी उपस्थिति रही, जिससे जागरूकता का सकारात्मक वातावरण बना। साथ ही डीसीपीयू विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने स्तर से मार्गदर्शन साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं वॉलंटियर्स को सशक्त बनाना था, ताकि वे अपने क्षेत्र में बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा सकें तथा बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने में सहयोगी बन सकें।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कारोबारी फर्जी बिल ट्रेडिंग मामले में गिरफ्तार, राजनांदगांव में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई …

राजनांदगांव : कारोबारी फर्जी बिल ट्रेडिंग मामले में गिरफ्तार, राजनांदगांव में स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई …

राजनांदगांव। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग उजागर के विरुद्ध…

7 minutes ago
राजनांदगांव : मजदूर वृक्षारोपण कार्य में पहुंचा था, तबीयत बिगड़ने से मौत …

राजनांदगांव : मजदूर वृक्षारोपण कार्य में पहुंचा था, तबीयत बिगड़ने से मौत …

डोंगरगढ़। वन विभाग की कथित लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। वृक्षारोपण कार्य…

10 minutes ago
CG : शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को नहीं माना, अवमानना नोटिस जारी …

CG : शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट के आदेश को नहीं माना, अवमानना नोटिस जारी …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अदालती आदेश की अवहेलना करने के एक गंभीर मामले में स्कूल शिक्षा…

21 minutes ago
Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

रायपुर. देशभर में आज हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम का पर्व मुहर्रम…

24 minutes ago
CG : लोन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर करता था साइबर फ्रॉड …

CG : लोन के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखकर करता था साइबर फ्रॉड …

कोरबा। जिले में 'सजग कोरबा – सतर्क कोरबा' अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने…

24 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

CG : छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा…

28 minutes ago