उत्तर बस्तर कांकेर, भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026 तक 100 दिनों का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त दिवस को जिले के समस्त विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स तथा उपस्थित प्रतिभागियों की संख्या सहित पालन प्रतिवेदन भेजने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…
भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा परिवहन…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती, चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…
भोपाल पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…