रायपुर। दो विद्युत कर्मियों ने कंपनी के बैंक एकाउंट से 12 दिनों में 31 लाख रूपए पार कर दिए। डगनियां मुख्यालय के प्रबंधक की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विद्युत सेवा भवन डगनिया में पदस्थ प्रबंधक राजेश कुमार ताती (46) ने कल रात सरस्वती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक रजबंधा मैदान स्थित बैंक आफ इंडिया में विद्युत कंपनी का एकाउंट है। उसी के माध्यम से कंपनी के लेनदेन होते हैं । इस एकाउंट से एक माह पूर्व बीते 1-12 मार्च के बीच 17 चैक के जरिए 31 लाख 11300 रूपए निकाल लिए गए । यह रकम इन बारह दिनों में अलग अलग तिथियों में निकाला। मामले की विभागीय जांच के बाद राजेश ताती ने दो कर्मियों चंदन दास, अमित महतो पर धारा 318-4,3-5 के तहत मामला दर्ज कराया है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…