CG : बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 43 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ पुलिस ने 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी इब्राहिम खान, पिता इमरान खान, ग्राम पवनी में एसबीआई का कियोस्क बैंक चलाता था और बायोमेट्रिक सिस्टम का दुरुपयोग कर पेंशनधारकों के खातों से रकम हड़पता था।

क्या है मामला?
प्रार्थी पूरनलाल वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता स्वर्गीय आनंद राम वैष्णव (सेवानिवृत्त शिक्षक) वर्ष 2016 से शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण घर पर ही बायोमेट्रिक सिस्टम से अंगूठा लगाकर रकम निकालते थे। इसी दौरान आरोपी इब्राहिम ने बिना सहमति उनके खाते में एसआई सिस्टम सक्रिय कर दिया और हर माह पेंशन राशि का एक हिस्सा अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने लगा।

वर्ष 2016 से 2024 तक आरोपी ने आनंद राम वैष्णव के खाते से लगभग 29 लाख रुपए तथा उनके बेटे परेश्वर और बहू हेमलता वैष्णव के खातों से मिलाकर लगभग 15 लाख रुपए, कुल मिलाकर 43 लाख रुपए की ठगी की।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने रकम का उपयोग शादी-विवाह, मेडिकल दुकान और ट्रेडिंग में किया। पुलिस ने आरोपी से अपराध में प्रयुक्त कंप्यूटर सिस्टम, बायोमेट्रिक मशीन, फर्जी सील, पासबुक और दो एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए हैं।

एसपी अनजाने वार्ष्णेय, एएसपी निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के निर्देशन में साइबर प्रभारी सारंगढ़ की टीम की मदद से आरोपी को जिला बलौदा बाजार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पिता इमरान खान की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago