छत्तीसगढ़

CG : बिलासपुर में अब घर बैठे बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

बिलासपुर। अब कोई भी जरूरतमंद जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र घर बैठे बनवा सकेगा। भारत के महापंजीयक कार्यालय ने जन्म व मृत्य प्रमाण पत्र पंजीयन के लिए नया आनलाइन पोर्टल सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू किया गया है। इस पोर्टल में ऐसे ढ़ेर सारे फीचर्स डाले गए हैं जो आम जनता के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो रहा है। खासतौर से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना इसके माध्यम से बहुत ही सरल हो गया है। कोई भी इन प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पोर्टल का उपयोग कर सकेगा। इसके साथ ही जरूरी प्राथमिकता पूरी करने के बाद ही पोर्टल के माध्यम से ये दोनों महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र की कापी प्राप्त कर सकेगा। बिलासपुर में अब घर बैठे बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रकाम की खबर: बिलासपुर में अब घर बैठे बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना कार्यालय नई दिल्ली ने भारत में सबसे पहले छत्तीसगढ़ में बीते 22 मार्च से यह सेवा शुरू की है। बनाए गए पोर्टल के द्वारा अब घर बैठे भी जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नागरिक आनलाइन कम्प्यूटर अथवा मोबाइल से आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आवेदन कर रहे है। जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए आवश्यक प्रारूप में आवेदन करते समय यदि अपना ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर देते है, तो प्रमाण पत्र सीधे उनके ई-मेल आईडी पर व प्रमाण पत्र का लिंक एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर प्राप्त हो जा रहा है। वहीं अब इस सेवा के शुरू होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है, क्योंकि इससे पहले जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संबंधित को विभाग के चक्कर काटने के लिए बाध्य होना पड़ता था, लेकिन अब पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया सरल हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में बड़े पैमाने में इस आनलाइन पोर्टल का उपयोग करते हुए लोग दोनों जरूरी प्रमाण पत्र समय पर बनवा सकेंगे। पोर्टल से आनलाइन जारी प्रमाण पत्र में भौतिक रूप से रजिस्ट्रार के द्वारा हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं रहती है। पोर्टल में पूर्व संरक्षित हस्ताक्षर से ही प्रमाण पत्र जारी होता है। आनलाइन प्रमाण पत्र के वैधता की जांच प्रमाण पत्र में छपे यूनिक क्यूआर कोड को स्कैन करने से की जा सकती है। साफ है कि प्रमाण पत्र बनवाना पूरी तरह से आसान हो गया है। मास्टर ट्रेनर्स करेंगे मार्गदर्शन पोर्टल नया होने की वजह से इसकी कार्यप्रणाली को समझाने के लिए प्रत्येक जिले के लिए मास्टर ट्रेनर्स बनाए गए हैं। यदि किसी प्रकार की दिक्कत आ रही थी तो हितग्राही उनसे संपर्क कर सकते है। केंद्र सरकार द्वारा जन्म व मृत्यु पंजीयन की प्रक्रिया को सरल करते हुए जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 में आवश्यक संशोधन कर जन्म- मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 2023 बनाया गया है। इसके साथ ही आनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया को सरल करते हुए यूजर फ्रेंडली बनाया गया है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

2 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

3 hours ago