छत्तीसगढ़

CG : बिलासपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक धारदार तलवार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घटना 26 जून की रात करीब 11:30 बजे की है। अपोलो चौक, लिंगियाडीह के पास निखिल ध्रुव अपने साथियों आदित्य दास महंत और रवि गंधर्व के साथ खड़ा था। इसी दौरान आरोपियों का समूह वहां पहुंचा और पहले उनके वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार तलवार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए तीनों युवक पास के एक मकान में घुस गए, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए घर के भीतर भी पहुंच गए। घर के अंदर आरोपियों ने तीनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की। हमले में पीड़ितों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मामले की सूचना तत्काल सरकंडा थाना पुलिस को दी गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए।

मुख्य आरोपी सन्नी अहिरवार उर्फ बउवा अहिरवार के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी अहिरवार उर्फ बउवा अहिरवार (20 वर्ष), संजय विश्वकर्मा उर्फ संजू (20 वर्ष), मुकेश यादव उर्फ मुक्की (25 वर्ष) तथा राहुल यादव उर्फ छोटू (26 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी लिंगियाडीह क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी विधिवत निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के पीछे के कारणों और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, हथियारों के बल पर हमला करने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल बरस रहे हैं, तो कहीं भीषण गर्मी का…

32 minutes ago
MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क

उमरिया मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में इस पर्यटन सत्र में वन्यजीव प्रेमियों का उत्साह…

42 minutes ago
CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

CG : शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत, कलेक्टर ने दिया प्रेरणा का संदेश …

बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

1 hour ago
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…

1 hour ago
CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

CG : रोटरी क्लब भिलाई को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा सचिव निर्वाचित …

भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…

1 hour ago
CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

CM साय आज सरगुजा-रायगढ़ दौरे पर, रामगढ़ महोत्सव में करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…

2 hours ago