छत्तीसगढ़

CG : बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश …

बिलासपुर। बिलासपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शुक्रवार को यातायात पुलिस के टैंगो कर्मियों और विभिन्न थानों के विवेचकों की विशेष बैठक ली। बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को तकनीक आधारित और अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आईटीएमएस, नेक्स्ट जेन एम परिवहन प्रणाली, पीओएस मशीन और बॉडी वॉर्न कैमरा के नवीनतम संस्करणों के उपयोग और संचालन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात जागरूकता बढ़ाने और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार चार प्रमुख क्षेत्रों—ट्रैफिक एजुकेशन, ट्रैफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक एनफोर्समेंट और ट्रैफिक इमरजेंसी सर्विस—पर कार्य किया जा रहा है। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से ड्राइविंग करने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, सिग्नल तोड़ने, गलत दिशा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने और नो-एंट्री नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है और निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। इससे चालान प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नागरिकों से कहा गया है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। पुलिस का कहना है कि जागरूकता और नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

kgnews

Recent Posts

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

13 seconds ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

4 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

8 minutes ago
MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Income Tax Department…

14 minutes ago
CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली…

16 minutes ago
CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

21 minutes ago