बिलासपुर । जिले की पुलिस ने युवती पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। एकतरफा प्यार के चक्कर में युवती पर चाकू से हमला दरअसल, आरोपी युवक का नाम सनद कश्यप है। वह ग्राम चौरा सरकंडा का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि, एकतरफा प्यार के चक्कर में सनद ने एक युवती को शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर सनत ने बंगालीपारा में युवती पर चाकू से हमला कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने न्यायालय में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस रिमांड लेकर गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।
राजनांदगांव , सोशल मीडिया में महिलाओं के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को ब्लैकमेल…
बिलासपुर। नशीली दवाओं की अवैध तस्करी और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन के मामले में छत्तीसगढ़…
रायपुर। स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण एक सुरक्षा अभियान है, जिसे परिवहन विभाग, पुलिस और…
बिलासपुर: हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला दिया है कि यदि किसी शासकीय सेवक को…
राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने रानी सागर किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई की है।…
बिलासपुर: हाईकोर्ट ने ‘श्री रविशंकर जी महाराज’ बनाम ‘सीबीआई’ मामले में फोन इंटरसेप्शन (कॉल रिकॉर्डिंग,…