छत्तीसगढ़

CG : बीजापुर में बारिश का येलो अलर्ट आज, कल बारिश के बाद से तापमान में गिरावट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम की करवट बदलने से उत्तरी और मध्य इलाकों में राहत लेकर आई है. राजधानी में मंगलवार शाम तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. इसके कारण उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-4 की गिरावट दर्ज की गई. पूरे प्रदेश में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया मंगलवार को प्रदेश में रायपुर में सर्वाधिक तापमान रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है. दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है.

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से बिहार तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से मन्नार की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इन सब के प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली वज्रपात होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

kgnews

Recent Posts

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न

एनएमडीसी की परिक्षेत्र विकास निधि की बैठक सम्पन्न रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में…

29 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर

बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर…

39 minutes ago
नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये…

58 minutes ago
कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम…

1 hour ago
व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

1 hour ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

1 hour ago