रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को महाराष्ट्र से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तावडे के नेतृत्व और अनुभव से संसद की गरिमा और कार्य प्रणाली में मजबूती आएगी। अग्रवाल ने आगे कहा कि तावडे की संगठन के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने राज्यसभा में उनके योगदान के लिए अनंत शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि तावडे के प्रयासों से देश की नीतियों और सामाजिक विकास में सकारात्मक बदलाव आएंगे।इस अवसर पर सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से भी अपील की कि वे तावडे को इस नए दायित्व में सफल बनाने के लिए सहयोग और समर्थन दें।
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल…
रायपुर। राजेंद्र नगर निवासी पूजा कौर ने थाना प्रभारी राजेंद्र नगर के लिखे पत्र में…
बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के रिटायर्ड शिक्षक से जमीन समतलीकरण के नाम पर नौ लाख रुपये…
जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन दिवस पर होंगी विशेष ग्राम सभाएँ मुख्यमंत्री के संदेश…
धमतरी। “अटल आरोग्य लैब में 24 घंटे में आ रही अलग-अलग रिपोर्ट” संबंधी खबर पर…
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने बिलासपुर पुलिस के आधुनिक ‘सशक्त’ मोबाइल ऐप की मदद से…