छत्तीसगढ़

CG : बेटी को बचाने भालुओं से भिड़ गया पिता, गंभीर रूप से हुआ घायल…

मनेन्द्रगढ़ अपनी बेटी की जान बचाने के लिए एक पिता किसी से भी लड़ सकते हैं। ऐसी ही कहानी है पिता और बेटी की। दरअसल, एक परिवार कोरिया के वनपरिक्षेत्र कोटाडोल के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहा था। इस दौरान मादा भालू और उसके दो शावकों ने उनपर हमला कर दिया। बेटी को बचाते हुए पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार संतलाल सिंह अपनी पत्नी कलावती और बेटी संजना सिंह के साथ जुर्ला नदी के पास तेंदुपत्ता तोड़ने गए हुए थे। इस दौरान तीन भालुओं ने संतलाल पर हमला कर दिया। पिता को खतरे में देख बेटी चीखने लगी तो भालु ने उसपर ही हमला कर दिया। बेटी को बचाने के लिए पिता बीच में आया और भालु से भिड़ गया। इस दौरान उसके सिर और हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आई।

पत्नी कलावती और बेटी संजना के चीख-पुकार मचाने पर भालू अपने शावकों के साथ वहां से भाग गई। इसके बाद उन्होंने तेंदूपत्ता तोड़ने आए लोगों की मदद से घायल संतलाल को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय शहडोल रेफर कर दिया गया हैं।

शहडोल जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित की सहायता के लिए दो हजार रुपए दिया है।

kgnews

Recent Posts

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नामांतरण के बदले घूस लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…

19 minutes ago
DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

DA Hike: कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, एरियर के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल  लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…

25 minutes ago
PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

PM मोदी की अपील पर भारी पड़े नेताओं के काफिले! दौरे में फिर दिखीं दर्जनों गाड़ियां, उठे सवाल

भोपाल  पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…

38 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में…

45 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले…

51 minutes ago
मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई

मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शॉल, श्रीफल…

59 minutes ago