छत्तीसगढ़

CG : ब्लॉक महासमुंद में बैंक मित्रों को वित्तीय साक्षरता व साइबर क्राइम पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ एस आलोक के मार्गदर्शन में और जनपद पंचायत के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड महासमुंद में आयोजित हुआ, जिसमें वित्तीय साक्षरता समुदाय संसाधन व्यक्ति और बैंक मित्रों को वित्तीय लेनदेन के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर क्राइम, माइक्रो फाइनेंस से जुड़े फ्रॉड और वित्तीय अनुशासन पर  चर्चा की गई। खेल और गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझाया गया कि वे अपने और अपने समुदाय के सदस्यों के वित्तीय लेन-देन को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के और तकनीकी सहायता एजेंसी के प्रतिनिधि ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन और वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस कार्यक्रम में ब्लॉक महासमुंद के सभी क्लस्टर के  बैंक मित्रों और क्लस्टर प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को काफी उपयोगी बताया और इसे अपने क्षेत्र में लागू करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना और डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग के साथ आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए समुदाय को सक्षम बनाना था। इससे ग्रामीण महिलाएं और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।प्रशिक्षण में शामिल एक प्रतिनिधि ने कहा, “यह प्रशिक्षण हमारे लिए बहुत उपयोगी रहा। अब हम अपने क्लस्टर के अन्य सदस्यों को भी साइबर फ्रॉड और सुरक्षित बैंकिंग के बारे में जागरूक कर पाएंगे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

10 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

10 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

10 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago