CG : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण …CG : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण …

रायपुर । भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।

इस दौरान समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा सहित कई पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे।

शाम को आजाद चौक में सेवा कार्य के तहत सेव-बूंदी का वितरण किया गया। युवा विंग अध्यक्ष अविनय दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग दिया।

आयोजन के दौरान पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *