छत्तीसगढ़

CG : भतीजे ने की बड़े पिता की हत्या की कोशिश

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम तारागुड़ा में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने बड़े पिता को जिंदा जलाने की कोशिश की है। घटना में बड़े पिता 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गये और उसे गंभीर अवस्था में मेकाज में भर्ती किया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि उलनार में रहने वाला 35 वर्षीय शिबो कश्यप तारागुड़ा में रहने वाले 60 वर्षीय लखमूराम से नाराज चल रहा था, दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। शिबो लखमू का रिश्ते में भतीजा लगता है। विवाद के बीच अचानक ही शिबो रात में लखमू के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इस बीच उसने लखमू पर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस मार दी। घटना में लखमू का चेहरा, सीना, दोनों हाथ, दोनों घुटना बुरी तरह से झुलस गये हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

4 minutes ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

6 minutes ago
CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

14 minutes ago
CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…

31 minutes ago
CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

अम्बिकापुर : किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों…

36 minutes ago
CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

रायपुर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम महिलाओं के जीवन में नए बदलाव ला रहे…

42 minutes ago