छत्तीसगढ़

CG : भाटापारा इस्पात संयंत्र हादसा : श्रम मंत्री देवांगन ने जताया गहरा शोक

घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रायपुर, प्रदेश के श्रम उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित इस्पात संयंत्र में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान हुए विस्फोट में श्रमिकों के असामयिक निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

    श्रम एवं उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर उपचार हेतु सिम्स, बिलासपुर में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने जिला-प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव उत्तम एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे। श्रम मंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

15 seconds ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

3 minutes ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

5 minutes ago
CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

8 minutes ago
CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

कोरबा। शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक…

15 minutes ago
CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने किया…

15 minutes ago