छत्तीसगढ़

CG : भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर/दिल्ली। देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत तक इसके पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है. इसके साथ ही कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, मॉनसून अब उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और राजस्थान-हरियाणा के कुछ और भागों तक पहुंच चुका है.भौगोलिक संदर्भ आने वाले 4–5 दिनों में यह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है. साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम और मजबूत होने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी. उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 9 जुलाई के बीच कई जगहों पर व्यापक बारिश का अनुमान है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी रुक-रुक कर बारिश होगी. कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (60–70 किमी/घंटा तक) के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. पश्चिम राजस्थान में धूल भरी आंधी और तूफ़ानी झोंके आने की संभावना भी जताई गई है.

मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश तक हो सकती है. पूर्वी भारत में ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है. खासकर 4 जुलाई को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अन्य राज्यों में भी अच्छी बारिश जारी रहेगी। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम भारत में गुजरात, कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक लगातार बारिश के संकेत हैं. दक्षिण गुजरात और कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का भी अलर्ट है. दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा. तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुल मिलाकर, देश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक मॉनसून सक्रिय रहेगा और कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है.

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

47 minutes ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

57 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

1 hour ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

1 hour ago