बलौदाबाजार गुरुवार सुबह दोनों ट्रेलर में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक का शव निकाला। कसडोल पुलिस जांच में जुटी है।
कसडोल स्थित आद्या हॉस्पिटल के पास गुरुवार की सुबह 4 और 5 बजे के बीच आमने-सामने ट्रेलरों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम सुरेंद्र कुमार चौधरी निवासी भिलाई बताया जा रहा है। झपकी लगने से दुर्घटना होने की बात सामने आ रही है।
बलौदाबाजार से गिधौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रहा है, पूरा मामला कसडोल थाने का है, इधर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक का शव निकाल लिया है, और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद कसडोल पुलिस ने यातायात बहाल किया।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…