CG : भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर …

दुर्ग। भिलाई में अवैध प्लाटिंग और कब्जे को रोकने के लिए नगर पालिक निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को वैशाली नगर इलाके में निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। यह कार्रवाई जोन-2 के तहत वार्ड क्रमांक 20, बाबादीप सिंह नगर क्षेत्र में की गई। निगम को इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मिली थी। सूचना मिलने के बाद निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर राजस्व विभाग और बेदखली टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि खाली जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से बाउण्ड्रीवाल बनाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। मौके पर यह भी देखा गया कि जमीन पर मुरूम डालकर छोटे-छोटे प्लॉट काटे गए थे। इन प्लॉटों को लोगों को बेचा भी जा रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार इस तरह की प्लाटिंग पूरी तरह अवैध है। स्थिति को देखते हुए निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की मदद से पूरी बाउण्ड्रीवाल को गिरा दिया गया। इसके साथ ही वहां रखी गई निर्माण सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

2 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

2 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

2 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

3 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

3 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

3 hours ago