दुर्ग । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कैलाश नगर, भिलाई स्थित क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के परिसर में संपन्न होगा। जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के कुल 20 नियोजकों द्वारा 5900 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न योग्यताधारी आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी और पदों का विवरण रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदकों को सूचित किया गया है कि ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध पदों हेतु आवेदन करने के लिए रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।
आवेदक ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं तथा 10 अप्रैल को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…