CG : भीषण सड़क हादसा, हाइवा और टैंकर की टक्कर में दो चालक गंभीर रूप से घायल …

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चिखली रेत घाट से रेत लेकर आ रहे एक हाइवा और डीजल-पेट्रोल टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक स्टेयरिंग में फंस गए। जानकारी के अनुसार, डीजल-पेट्रोल टैंकर बलौदाबाजार से डीजल खाली कर मंदिरहसोद डिपो की ओर लौट रहा था, तभी भवानीपुर के पास सामने से आ रहे हाइवा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही गिधपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उनेख देशमुख ने बताया कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और चालक अंदर फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर जेसीबी मशीन की मदद से दोनों चालकों को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल पलारी अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान हरिश्चंद्र पटेल (30), टैंकर चालक, और मुकेश टंडन (27), हाइवा चालक के रूप में हुई है। दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत परिवहन करने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया गया कि 30 दिसंबर को खपरी गांव के पास रेत ले जा रहे हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी कुजर वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें 9 लोग घायल हुए थे और 2 की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया था। इसी तरह 24 जनवरी को भवानीपुर में ही हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा एक अन्य घटना में स्कूली छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इन लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही संवेदनशील मार्गों पर निगरानी बढ़ाने की भी मांग की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव । जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री…

17 minutes ago
डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

ग्वालियर  मध्य प्रदेश में खनिज विभाग के अफसरों और खनन माफिया की सांठगांठ से चल…

34 minutes ago
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि किसानों…

44 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता…

45 minutes ago
MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

भोपाल  प्रदेश में पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए पदोन्नति के पदों का निर्धारण किया…

55 minutes ago