CG : भूखे चोर ने खाना खाया उसके बाद चोरी कर फरार हुआ…

पाली, ग्राम डुमरकछार में बीती रात चोरी करने एक मकान में घुसे भूखे चोर ने पहले खाना खाया, उसके बाद चोरी कर फरार हो गए। घटना के वक्त घर के सदस्य गांव में अपने रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में गए थे। घटना पाली थाना अंतर्गत मंगलवार की रात हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में बुजुर्ग सो रहा था। उसे भनक नहीं लगी। चोरों ने उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बड़े इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया।

किचन में रखा भोजन एवं सब्जी खाने के बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखे तीन लाख मूल्य के जेवरात और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह होने पर बुजुर्ग की नींद खुली, तब उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। नहीं खुलने पर शोर मचाया, तब टहलने निकले ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी और दरवाजा खोला। इस दौरान घर की अलमारी टूटी मिली और जेवरात एवं नगदी पूरी तरह गायब थे। बुजुर्ग ने गांव गए अपने बेटे को फोन पर सूचना दी। घर लौटकर स्वजनों ने देखा कि चोर घर के कई कमरों को खंगालकर मूल्यवान सामान और नकद राशि लेकर फरार हो चुके हैं। चोरी की सूचना ग्रामीण निलेश यादव, कमलेश मरावी और तुलसिंह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि रामभरोस मरावी ने बताया कि घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

28 seconds ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

42 seconds ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी हरित समृद्धि की नई पहचान …

कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में…

4 minutes ago
CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

CG : दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का तबादला…

दुर्ग । गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस…

7 minutes ago
CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

CG : सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम …

कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के…

9 minutes ago
CG : सरजू बांधा शमशान घाट के लिए महापौर ने दिए 5 लाख, पाइपलाइन भी हुई दुरुस्त…

CG : सरजू बांधा शमशान घाट के लिए महापौर ने दिए 5 लाख, पाइपलाइन भी हुई दुरुस्त…

रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने…

16 minutes ago