CG : मकान बिक्री के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

भिलाई। मकान बिक्री के नाम पर एक ही प्रॉपर्टी को दो अलग-अलग लोगों को बेचने की कोशिश कर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपियों पोषण निषाद, शकुन निषाद और प्रीति निषाद को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी हुस्ना बेगम को जेल भेजा जा चुका है, जबकि वसीम खान नामक आरोपी अब भी फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने भिलाई निवासी संतोष कुमार देशमुख से मकान बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये एडवांस लिए और एक इकरारनामा भी तैयार किया। लेकिन बाद में उन्हीं आरोपियों ने लालच में आकर वही मकान मोहम्मद वसीम खान को 46.5 लाख रुपये में बेचने की नई डील कर ली और उससे 5 लाख रुपये एडवांस भी ले लिया।

जब संतोष देशमुख को इस डील की जानकारी मिली तो उन्होंने वसीम और उसकी पत्नी हुस्ना बेगम से रजिस्ट्री रोकने की अपील की। मगर उन्होंने 5 लाख रुपये की भरपाई की शर्त रखी, जिसके बाद संतोष ने 3.30 लाख रुपये और दिए। बावजूद इसके मकान हुस्ना बेगम के नाम पर रजिस्ट्री कर दी गई। धोखाधड़ी से क्षुब्ध संतोष देशमुख ने अंजोरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद IPC की धारा 420 और 120 (बी) के तहत अपराध क्रमांक 196/2025 दर्ज किया।

12 जून को आरोपी हुस्ना बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके पास से धोखाधड़ी की राशि में से केवल ₹5,500 जब्त किए गए हैं, बाकी रकम खर्च हो चुकी बताई गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है, वहीं मुख्य आरोपी वसीम खान की तलाश जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

10 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

10 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

10 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

10 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

11 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

11 hours ago