छत्तीसगढ़

CG : मद्य निषेध दिवस पर जिले में नशा विरोधी अभियान का प्रभावी संदेश, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक गूंजा नशा मुक्त समाज का संकल्प

बच्चों में नशा विरोधी चेतना का निर्माण, प्री-मैट्रिक छात्रावास में हुआ जागरूकता सत्र

एमसीबी, जिले में विगत 18 दिसंबर 2025 को मद्य निषेध दिवस के अवसर पर नशा उन्मूलन को लेकर व्यापक और प्रभावी जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी आर.के. खाती के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत  प्री- मैट्रिक छात्रावास, लालपुर (मनेंद्रगढ़) में अध्ययनरत बच्चों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मद्य निषेध दिवस के महत्व, उद्देश्य तथा नशे से होने वाले गंभीर सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शिक्षा, भविष्य और पारिवारिक जीवन को भी अंधकार की ओर ले जाता है। साथ ही नशे से संबंधित कानूनों, दंडात्मक प्रावधानों और बच्चों के अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें स्वयं जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों को बताया नशे का सामाजिक और आर्थिक नुकसान
इसी क्रम में ग्राम पंचायत पिपरिया में मद्य निषेध दिवस के अवसर पर ग्रामीणों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि नशा पारिवारिक विघटन, आर्थिक संकट, आपसी विवाद और अपराधों को बढ़ावा देता है, जिससे समाज की जड़ें कमजोर होती हैं। नशा नियंत्रण से जुड़े कानूनों की जानकारी देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासन से नहीं, बल्कि समुदाय की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, पड़ोस तथा गांव में नशा विरोधी वातावरण तैयार करें।

नशा मुक्त समाज की शपथ, स्वस्थ और सशक्त भविष्य का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर  प्री- मैट्रिक छात्रावास के बच्चों और ग्राम पंचायत पिपरिया के ग्रामीणों को नशा न करने, दूसरों को नशे से दूर रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। उपस्थित जनसमूह ने यह संकल्प लिया कि वे मद्य निषेध और नशा मुक्ति के संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएंगे। मद्य निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य बच्चों, युवाओं और ग्रामीण समुदाय में नशा विरोधी चेतना को मजबूत करना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में ठोस और प्रभावी पहल करना रहा।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

6 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

6 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

6 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

6 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

7 hours ago