छत्तीसगढ़

CG : मनेन्द्रगढ़ के शासकीय उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन आमंत्रित

नगर पालिका क्षेत्र मनेन्द्रगढ़ में शा.उ.मु. दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। दुकान का आईडी क्रमांक 531002010 है और यह वार्ड क्रमांक 07 एवं वार्ड क्रमांक 14 नगर पालिका परिसर में स्थित है। पहले के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने के कारण आबंटन आदेश निरस्त कर दिया गया है। उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, तथा अन्य सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2024 से 30 नवम्बर 2024 तक आवेदन जिला कार्यालय खाद्य शाखा मनेन्द्रगढ़ में जमा करना होगा। आवेदन करने वाली संस्थाओं का पंजीयन कम से कम 03 माह पूर्व का होना अनिवार्य हैै। आवेदन पत्र के साथसंलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज संस्था का पंजीयन प्रमाण पत्र ,बैंक खाता विवरण(अद्यतन जानकारी एवं छायाप्रति) अध्यक्ष सचिव का आधार कार्ड (छायाप्रति) संस्था का प्रस्ताव आवश्यक है। आवेदन करने वाली संस्था, केवल अपने बचत खाते में उपलब्ध राशि की जानकारी दे। उक्त बचत खाते में लोन की राशि का उल्लेख न हो आवेदन करने वाली संस्थाएं यह सुनिश्चित करें कि उनके विरूद्ध पूर्व में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 या छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के तहत कोई प्रकरण न बना रहा हो। यदि आवेदन करने वाले संस्थाओं के विरूद्ध बना हो, वे स्वयंमेव अपात्र होंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

6 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

6 hours ago