छत्तीसगढ़

CG : मनेन्द्रगढ़ में तीन नाबालिगों को दिल्ली ले जाकर बेचने की आशंका …

मनेन्द्रगढ़। जिले में तीन नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने और वहां बेचने की आशंका का मामला सामने आया है। घटना के बाद लड़कियां किसी तरह वहां से भागकर मनेन्द्रगढ़ लौट आईं। परिजनों ने मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के अमाखेरवा निवासी एक व्यक्ति ने तीनों नाबालिगों को रोजगार दिलाने का भरोसा देकर दिल्ली ले जाने की बात कही थी। परिजनों का आरोप है कि दिल्ली पहुंचने के बाद वहां का माहौल और लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिससे लड़कियों को शक हुआ कि उन्हें किसी गलत उद्देश्य से वहां लाया गया है।

इसके बाद तीनों ने मौके का फायदा उठाकर वहां से भागने का निर्णय लिया और किसी तरह वापस मनेन्द्रगढ़ पहुंच गईं। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय सिटी कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। परिजनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों नाबालिगों के बयान बाल कल्याण समिति (CWC) और न्यायालय में दर्ज कराए जा चुके हैं। इन्हीं बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि जांच के दौरान लड़कियों के बयानों में कुछ बिंदुओं पर अंतर सामने आया है, जिससे मामले की पड़ताल में कठिनाई आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आरोपी के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि मामला संवेदनशील है, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी भी दोषी को छोड़ा न जाए।

kgnews

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

12 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

12 hours ago