छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने की प्रक्रिया इसी महीने से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज महतारी वंदन योजना का मुद्दा गूंजा। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने महतारी वंदन योजना को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को घेरने की कोशिश की, लेकिन मंत्री राजवाड़े ने विपक्ष के तीखे सवालों का बड़ी आसानी से जवाब दिया। वहीं, सदन की कार्यवाही के बाद लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए एक खुशखबरी दी है। उन्होंंने बताया है कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले समय में फिर से आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। पोर्टल खुलने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नई महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा। इससे पहले मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ 6963621 महिलाओं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को योजना की पात्रता मापदंड में आने एवं आवेदन करने के कारण योजना के तहत 44425 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 45018 आंगनबाड़ी सहायिका, 973441 विधवा तथा 105520 परित्यक्ता महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

3 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago