कांकेर । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में न सिर्फ अपार खुशियां लेकर आई है, बल्कि एक सुखद सहारा सिद्ध हो रही है। कांकेर शहर के इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती मीना देवांगन को उक्त योजना के तहत प्रति हजार प्रति माह के मान से अब तक 10 किश्तों में कुल 10 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। ये पैसे मीना के लिए केवल एक आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि उनके जीवन को सुगम बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं।
मीना ने बताया कि वह इन पैसों का उपयोग बड़ी सूझबूझ से करती हैं। अपने बच्चे की ट्यूशन फीस भरने से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में खर्च करने तक, उन्होंने इन पैसों का सदुपयोग किया है। साथ ही, वह इन पैसों से सुकन्या समृद्धि योजना में भी निवेश करती हैं, ताकि अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।
मीना ने बताया कि वह घर पर सिलाई का काम भी करती हैं और अपनी मेहनत से घर चलाने में आवश्यक सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना से मिले पैसे ने उन्हें सिलाई के काम में भी मदद की है। इस योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है। वह कहती हैं- “प्रदेश सरकार हमारे लिए बहुत कुछ कर रही है। इस योजना ने हमें एक नई दिशा दी है। इसके लिए हम सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं।”
रायपुर. नौतपा के बीच ही मौसम ने करवट ले ली है. प्रदेश के उत्तरी और…
भोपाल मध्य प्रदेश के महाकाल, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थानों पर क्राउड मैनेजमेंट का पूरा प्लान…
रायपुर, 30 मई 2026 । राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र…
दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर…
दुर्ग । संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 29 मई 2026 को छ.ग. नगर पालिक निगम…
दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग…