बलौदाबाजार । रेणु ध्रुव पति महेश्वर ध्रुव के साथ मेहनत-मजदूरी करके घर का खर्च चलाती थी। रेणु घर के कामकाज और बच्चों की देखभाल के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती हैं। हालांकि उनके पास एक साधारण सिलाई मशीन थी जिससे काम धीमा और थकाऊ हो जाता था। फिर भी वह अपने सपनों को साकार करने की कोशिश में जुटी रहीं। इसी बीच उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आई महतारी वंदना योजना। इस योजना के तहत रेणु को हर महीने एक हजार रुपये सहायता राशि मिलने लगी।
महेश्वर ध्रुव ने रेणु ध्रुव को यह राशि उनके सिलाई कार्य में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। पति-पत्नी ने साथ बैठकर योजना बनाई और जब नौवीं किश्त उनके खाते में आई तो उन्होंने अपनी सिलाई मशीन में इलेक्ट्रिक मोटर लगवा दी। अब उनकी साधारण मशीन एक आधुनिक इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन बन गई।अब सिलाई व्यवसाय में भी तेजी आई है और सुविधा भी हो रही है। नई मशीन के साथ जब रेणु ने पहली बार सिलाई की तो उनकी आँखों में आत्मविश्वास और खुशी झलक रही थी। अब उनका काम न केवल तेज़ हुआ, बल्कि उनका उत्पादन भी बढ़ा।
पहले, जो काम उन्हें पूरा दिन लगता था, अब वह कुछ ही घंटों में निपटा लेती थीं। इससे उनकी आमदनी में इज़ाफा हुआ और घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगी। रेणु ने भावुक होकर कहा, “महतारी वंदना योजना ने मेरे सपनों को उड़ान दी है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तहेदिल से धन्यवाद करती हूँ। इस योजना से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। मेरे पति महेश्वर ने भी मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया, जिसके बिना मैं यह सब नहीं कर पाती।”
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव…
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग एवं बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के…