छत्तीसगढ़

CG : महाकुंभ की आड़ में साइबर ठगो का फैला आतंक,

बिलासपुर। देश के सबसे बड़े आध्यात्मिक महोत्सव महाकुंभ मेला के नाम पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगों ने हाईकोर्ट के डिप्टी एडवोकेट जनरल को अपना शिकार बनाया और फर्जी बैंक अकाउंट में पैसे जमा करा लिए। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि हाईकोर्ट के एडवोकेट डिप्टी जनरल सुनील काले और विनय पांडेय ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला जाने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने गूगल में सर्च कर कॉटेज बुक करने के लिए वेबसाइट की जानकारी ली, जिसमें उन्हें प्रयागराज में अलग-अलग वर्ग के लिए कॉटेज उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने ऑनलाइन प्रीमियम कॉटेज बुक करने के लिए प्रोसेस शुरू किया।

हाईकोर्ट के दोनों डिप्टी एडवोकेट जनरल ने वेबसाइट से प्रीमियम कॉटेज बुक करने के लिए अपने दो अकाउंट से करीब 69 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। उन्हें बताया गया कि कॉटेज बुक हो गया है। बाद में उन्होंने कंफर्म करने का प्रयास किया, तब पता चला कि उनके नाम पर कॉटेज ही बुक नहीं हुआ है। उन्हें बताया गया कि साइबर ठगों ने फर्जी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करा लिया है। ठगी का मामला सामने आने पर उन्होंने मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। थाना प्रभारी कुर्रे ने बताया कि उनकी शिकायत पर जांच की जा रही है। हिंदू धर्म का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ मेला है। देश के साथ ही दुनिया भर के लोग कुंभ मेले में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में तरह-तरह से ठगी करने वाले साइबर ठगों ने अब कुंभ मेले के नाम पर ठगी शुरू कर दी है। आमतौर पर ठग अनजाने नंबर से कॉल कर या फिर गूगल सर्च पर फर्जी वेबसाइट अपलोड कर या फिर डिजिटल अरेस्ट और गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी करते रहे हैं।

इसके साथ ही साइबर ठग आरबीआई, बैंक, पुलिस, सीबीआई अफसर बनकर ठगी करते रहे हैं। अब ठग धार्मिक आयोजन और कुंभ मेले के नाम पर भी लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे जन्मतिथि, पता, फोन नंबर और बैंक संबंधी विवरण साझा नहीं करने के साथ ही गूगल पर “कस्टमर केयर” जैसे सामान्य सर्च न करने की जानकारी दी जाती है। क्योंकि इससे आप साइबर ठगों के संपर्क में आ सकते हैं। सही जानकारी के लिए हमेशा अधिकृत वेबसाइटों या संस्थाओं के संपर्क माध्यम का उपयोग करें। महाकुंभ 2025 के दौरान साइबर अपराधी श्रद्धालुओं को ठगने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में रायपुर सिविल लाइन थाना के निरीक्षक रोहित मालेकर ने महाकुंभ में साइबर ठगी से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कही है। उन्होंने ठगी से बचने के लिए कुछ टिप्स बताएं हैं।

kgnews

Recent Posts

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

43 minutes ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

53 minutes ago
सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

रायपुऱ सुशासन तिहार: गोपालपुर समाधान शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, 17 पंचायतों…

58 minutes ago
खरगोन में हैरान करने वाली घटना: सार्वजनिक शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

खरगोन में हैरान करने वाली घटना: सार्वजनिक शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

खरगोन  भीकनगांव बस स्टैंड स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला ने…

1 hour ago
डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रि-परिषद् के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मध्यप्रदेश…

1 hour ago
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट

जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट

भोपाल  जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी…

1 hour ago