छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद कलेक्टोरेट में भारी फोर्स तैनात

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष से मारपीट का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इसी मामले में आरोपी पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। जांच जारी है लेकिन यह मामला लगातार गंभीर होते जा रहा है। इससे पहले नपा कर्मियों ने भी हड़ताल कर हजारों गैलन पीने का पानी बहा दिया और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित की थी। अब इसी परिप्रेक्ष्य में सर्व अनुसूचित जाति समाज ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पूर्व जनपद सदस्य गिरधर आवड़े के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

सर्व अनुसूचित जाति के लोग बड़ी संख्या में सुबह 11 बजे दादा बाड़ा में पहुंचे। यहां से रैली के रूप में मुख्य मार्ग होते हुए रैली कलेक्टोरेट पहुंची। वहां समाज प्रमुखों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखी। आवड़े का कहना है कि पलिकाध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन कैसे सुरक्षित रहेंगे? हालांकि जांच में राशि महिलांग के दोषी पाए जाने पर भी वे उनके साथ खड़े रहेंगे जैसे सवालों के जवाब में सर्व अजा के पदाधिकारी चुप हैं, लेकिन उनकी मांग है कि नपा अध्यक्ष तथा उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मामला खारिज हो। इस पर एसपी आशुतोष सिंह का कहना है कि पुलिस का अपना विवेक है और जांच में जो भी दोषी होंगे, उन पर जरूर कार्रवाई होगी। अत: पुलिस को निष्पक्ष जांच करने दें। जांच में किसी भी समाज के लोगों को बाधा नहीं बनना चाहिए।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

5 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

5 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

5 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

6 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

6 hours ago