छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद में रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई, अधिकारियों ने जब्त किए 2 मशीन और 7 वाहन…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग की मैदानी टीम पूरी सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रही है। इसी क्रम में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 23 मई 2026 को प्रातः महासमुंद जिले में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महासमुंद जिले की पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में 2 चैन माउंटेन मशीनें अवैध रेत उत्खनन में संलग्न पाई गईं। वहीं, 3 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टर रेत परिवहन करते हुए पाए गए।

जांच के दौरान संबंधित पक्षों द्वारा स्वीकृत रेत खदान क्षेत्र के बाहर उत्खनन, चैन माउंटेन मशीनों से खनन, हाईवा एवं ट्रैक्टरों से परिवहन के संबंध में कोई वैध अनुमति, आदेश, अभिवाहन पास अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस दौरान मौके पर ही अवैध रेत खनन कार्य बंद कराया गया। इसके साथ ही 2 मशीनों को जब्त कर सील किया गया। आगामी आदेश तक मशीनों को खदान मुंशी के सुपुर्द किया गया है। साथ ही संबंधित खदान संचालक को नोटिस जारी कर तामील कराया गया। इसके अतिरिक्त, 3 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टरों को जब्त कर समीपस्थ पुलिस थाना साकरा की अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

इसके पहले खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मंदिर हसौद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की थी। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने दो चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील कर दिया था। वहीं, अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है।

kgnews

Recent Posts

CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय…

3 minutes ago
CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने कोटा ब्लॉक के भाड़म गांव में करंट से हुई तीन मौतों के…

9 minutes ago
CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा…

35 minutes ago
CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

39 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

रायपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम…

44 minutes ago
उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुग्ध उत्पादन…

54 minutes ago