CG : महिला संबंधी मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घटों में आरोपी पकड़ाए …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। थाना लैलूंगा क्षेत्र में 25 मार्च को एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ गांव के नरसिंह खलखो (67 वर्ष) द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब 6-7 माह पूर्व आरोपी घर में घुस आया, उस समय वह अकेली थी।

आरोपी ने जबरदस्ती बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक डराकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद ग्राम स्तर पर बैठक के पश्चात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पीड़िता की निजता का ध्यान रखते हुए महिला पुलिस अधिकारी से बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात आरोपी नरसिंह खलखो (67 वर्ष) को कल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

7 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

7 hours ago