छत्तीसगढ़

CG : ‘माँ का दुलार’ किट से सजेगा बेटियों का बचपन …

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने ‘माँ का दुलार – माँ शिशु सुरक्षा कवच’ योजना का आगाज़ किया है। इस योजना के तहत 1 मई (मजदूर दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा) के बाद जन्म लेने वाली हर बेटी को विधायक की ओर से एक विशेष ‘गिफ्ट ट्रॉली सूटकेस’ भेंट किया जाएगा, जिसमें नवजात और माँ की जरूरत का हर सामान मौजूद होगा।

​बेटी का चाचा बन कर निभाऊंगा फर्ज
​योजना की घोषणा करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मैं खुद एक गरीब परिवार में जन्मा हूँ और मैंने देखा है कि कैसे संसाधनों के अभाव में माताओं को पुराने गंदे कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ता था। मैं चाहता हूँ कि वैशाली नगर में जन्म लेने वाली हर बेटी को अमीरों जैसी सुख-सुविधा मिले। मैं उस बेटी का चाचा कहलाना पसंद करूँगा।

​क्या है इस ‘जादुई सूटकेस’ में?
​विधायक द्वारा दी जाने वाली इस ट्रॉली में कुल 25 से अधिक ब्रांडेड सामग्रियां शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से बाहर से मंगवाया गया है और इस पूरे कीट की कीमत लगभग 11 हजार रूपये है।

​शिशु के लिए : 11 पैडेड आधुनिक लंगोट (सोखने की क्षमता वाले), ब्रांडेड सॉफ्ट कंबल, स्वेटर, मोजे, कैप, तौलिया, बेबी किट (लोशन, साबुन, शैम्पू), मालिश तेल, दूध की बोतल, खिलौने और नामकरण के लिए विशेष ड्रेस।

​माता के लिए: पौष्टिक आहार हेतु खजूर और खुमानी (ड्राई फ्रूट्स), शॉल, बेडशीट, मोजे, सेनेटरी पैड और नहाने का साबुन।

​स्वच्छता का ध्यान : घर के उपयोग के लिए बर्तन धोने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, बेबी वाइप्स और वाटरप्रूफ मैट (चादर गीली होने से बचाने के लिए)।

​1 मई से होगी शुरुआत
​यह योजना पूर्णतः निशुल्क है और इसका उद्देश्य मध्यम व निम्न आय वर्ग के परिवारों की मदद करना है। विधायक ने स्पष्ट किया कि यह किट केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाला हर सामान उच्च गुणवत्ता का है।

​मुख्य बिंदु :
​प्रारंभ तिथि: 1 मई 2026 से।
​पात्रता: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जन्म लेने वाली बेटियां।
​विशेषता : माँ और बच्चे दोनों की सेहत और स्वच्छता का पूर्ण पैकेज।

​वैशाली नगर के निवासियों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि यह न केवल एक आर्थिक मदद है, बल्कि बेटियों के प्रति समाज के नजरिए को बदलने की एक सकारात्मक कोशिश भी है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

2 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

3 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

3 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

3 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

3 hours ago