छत्तीसगढ़

CG : माटी पहाड़–जशपुर मार्ग पर यात्री बस पलटी,  बस में 35 से 40 यात्री सवार थे…

जशपुर । माटी पहाड़ छर्रा से जशपुर जा रही एक यात्री बस रविवार को अकीरा से तपकरा के बीच बाघमारा के पास अनियंत्रित होकर पूरी तरह पलट गई। हादसे में बस के सभी चक्के ऊपर हो गए। बस में उस समय करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। चालक ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें आनन-फानन में निजी वाहनों से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

स्थानीय लोगों ने आपातकालीन सेवाओं की धीमी प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि घटनास्थल से फरसाबहार की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, इसके बावजूद 108 एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। इस मामले को लेकर प्रशासन से बेहतर व्यवस्था की मांग की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

3 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

3 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago