छत्तीसगढ़

CG : मानव खोपड़ी मिलने से फैली सनसनी, महिला की होने की आशंका

बिलासपुर में एक खाली प्लॉट में गिट्‌टी के ढेर पर नरमुंड मिला है। खोपड़ी पर लंबे-लंबे बाल देखकर महिला का कंकाल होने की आशंका है। हालांकि सिर के अलावा शरीर का बाकी हिस्सा गायब है। वहीं मौके पर साड़ी और कुल्हाड़ी भी मिली है। पुलिस ने खोपड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि बिजौर में रहने वाली एक महिला रोज गोबर बीनने के लिए जाती है। रोज की तरह वह मंगलवार को गोबर बीनने निकली थी। इस दौरान वह एक खाली प्लॉट पर पहुंच गई। यहां उसे गिट्टियों के ढेर के बीच एक नरमुंड दिखा। इससे घबराई महिला उल्टे पांव लौट गई और लोगों को इसकी जानकारी दी। महिला के बताए अनुसार, लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा ने बताया कि नरमुंड में लंबे-लंबे बाल हैं। आसपास तलाशी ली गई, लेकिन कंकाल के बाकी हिस्से का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल, पुलिस ने खोपड़ी, कुल्हाड़ी और साड़ी को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

CG : कैबिनेट ब्रेकिंग: अग्निवीरों को तीन विभागों में 10 फीसदी आरक्षण…

किसानों के लिए बनेगी उर्वरक उपसमिति रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार…

5 minutes ago
CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

CG : सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ विशेष अभियान, ई-चालान और BNS के तहत कार्रवाई…

रायपुर । राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के…

9 minutes ago
CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

CG : गुस्से में स्कूटर फूंकी, बचाने दौड़ा दोस्त जिंदा जल गया, आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर । रायपुर में स्कूटर में आग लगने से युवक की मौत के मामले का…

12 minutes ago
CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

CG : 2 बसों में खामियां पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी …

महासमुंद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा…

13 minutes ago
CG : रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तीन दिन में 145 चालान…

CG : रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती, तीन दिन में 145 चालान…

स्कूली ऑटो भी जांच के दायरे में रायपुर । राजधानी में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने…

15 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम …

CG : स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस फैला रही भ्रम …

रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और सोशल मीडिया पर…

17 minutes ago