रायगढ़ । कापू थाना क्षेत्र के सोनपुर सुकबासुपरा गांव में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में 55 वर्षीय जुगरूराम चौहान की बीते 13 अगस्त को मृत्यु हो गई। मृतक के लड़के शोभित राम चौहान ने मर्ग जांच दौरान पुलिस द्वारा दिये अपने बयान में बताया कि उसका लड़का सुनील चौहान फिलिसिता उरांव से प्रेम विवाह किया है । इसका पिता जुगरूराम चौहान अपने नाती सुनील चौहान और नाती बहू फिलिसिता के साथ रहता था। 11 अगस्त 2024 की शाम भैंस चराकर घर लौटने के बाद जुगरूराम ने थोड़ी शराब पी थी । नाती बहू फिलिसिता के रथ मेला देखने जाने पर बहू का नाम लेकर गली में गाली-गलौज कर रहा था ।
पड़ोसी बासुराम भगत, जिसे लगा कि जुगरूराम उसे जातिगत गालियां दे रहा है, बासुराम गुस्से में आकर जुगरूराम पर हमला कर दिया। बसुराम ने हाथ, मुक्का और लात से जुगरूराम की पिटाई की, जिससे जुगरूराम दीवार और खूंटे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जुगरूराम को अगले दिन अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां से उसे शासकीय अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 13 अगस्त 2024 को जुगरूराम की मृत्यु हो गई।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…