CG : मामूली विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर । कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पहाड़बछाली में एक 20 वर्षीय युवक ने मामूली विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान छेदीलाल यादव (65) के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था। बारिश के चलते उनके मकान की छत टपकने लगी थी, जिसकी मरम्मत के दौरान वह पड़ोसी बृहस्पति बाई के घर में अस्थायी रूप से रह रहे थे।

घटना 4 अगस्त की है, जब बृहस्पति बाई का पड़ोसी यशराज भानू उर्फ छोटा (20 वर्ष) बातचीत करने छेदीलाल से मिलने गया। बताया जा रहा है कि छेदीलाल यादव उस समय शराब के नशे में थे और बातचीत के दौरान उन्होंने यशराज को गाली दे दी, जिससे यशराज आगबबूला हो गया।

गुस्से में आकर यशराज ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी से छेदीलाल का गला काट दिया। छेदीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी यशराज को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

21 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

31 minutes ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

36 minutes ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

41 minutes ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

54 minutes ago
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर…

57 minutes ago