छत्तीसगढ़

CG : मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म,

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से तीन दरिंदो ने कार में लिफ्ट देने का बहाना बनाकर बैठाया और उसके साथ गैंगरेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और महिला को दूसरे स्थान पर छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मस्तुरी थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार की शाम वह अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान आरोपी वहां आया और उसे साथ चलने बोला, जिससे वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई. गाड़ी में दो अन्य उसके साथी थे जो उससे बात करते-करते महिला को ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ अनाचार किया. घटना को अंजाम देने के बाद उसे अपनी कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना किया. मामले की पीड़िता ने गुरुवार को शिकायत की. जिसपर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 70(1) और के तहत अपराध दर्ज किया और पीड़िता का मुलाहिजा कराया गया. वहीं मामले में तीनों आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल, अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है.

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

2 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

2 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

2 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

3 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

3 hours ago