कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में दो साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम कल दोपहर से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन रात भर उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह गोबर गैस टैंक में उसका शव मिला।
मृतक मासूम हर्ष कंवर अपने माता-पिता के साथ कुछ समय पहले तमिलनाडु रोज़ी–मजदूरी करने गए थे। इस दौरान हर्ष को उसके दादा प्रमोद कंवर और दादी के पास गाँव में छोड़ दिया गया था। कल दोपहर हर्ष घर में खेल रहा था, जबकि दादा–दादी और परिवार के अन्य सदस्य आराम कर रहे थे। जब वे सोकर उठे तो हर्ष नजर नहीं आया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई।
रातभर खोजबीन करने के बावजूद हर्ष का कोई पता नहीं चला। आज सुबह घर की बाड़ी में बंद गोबर गैस टैंक में हर्ष का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिसकर्मी मामले में पूछताछ कर रहे हैं।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…