CG : मिट्टी तोड़ने वाली मशीन से कटा मासूम, खेत में दर्दनाक घटना …
कोंडागांव। जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र स्थित ग्राम मानिकपुर में मंगलवार सुबह एक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे दुखा राम वट्टी अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान उनका 3 वर्षीय पुत्र भी ट्रैक्टर पर उनके साथ मौजूद था। जुताई के दौरान अचानक मासूम ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया। घटना होते ही दुखा राम ने तत्काल ट्रैक्टर बंद कर बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रोटावेटर में फंसने से मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पूरे मानिकपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।
जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…
बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…
‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…