दंतेवाड़ा, कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़, इन्द्रावती भवन, ब्लॉक-01, द्वितीय तल, नया रायपुर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत गैर शासकीय संस्थाओं द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थाओं को शासकीय संस्था के रूप में संचालित करने के लिए संविदा आधार पर कुल 30 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।
प्राप्त आवेदनों की विभागीय समिति द्वारा स्क्रूटनी की गई है। इसके पश्चात जिला स्तरीय संचालन समिति से अनुमोदन मिलने के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जा रही है। अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइटhttps://dantewada.nic.in/पर कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों से पात्र-अपात्र सूची के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक लिखित आवेदन के साथ अपनी दावा-आपत्ति संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 231 में जमा कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।
आबादी पट्टा मिला तो दिया मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद महासमुन्द मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन…
बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…
उत्तर बस्तर कांकेर, जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28…
उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों…
उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव…
बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में आज सुबह एक बाइक सवार की मौत हो…