छत्तीसगढ़

CG : मुंबई एयरपोर्ट से 3 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया था पासपोर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ एटीएस ने मुंबई एयरपोर्ट से तीन संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों फर्जी अंक सूची के आधार पर रायपुर के पते से भारतीय पासपोर्ट बनवाकर इराक भागने की फिराक में थे। एटीएस टीम ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें रायपुर लेकर पहुंची है।

पुलिस ने मोहम्मद इस्माईल (27 वर्ष), शेख अकबर (23 वर्ष) और शेख साजन (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। तीनों मूल रूप से जिला जैसोर, प्रांत खुलना, बांग्लादेश के रहने वाले हैं और रायपुर के टिकरापारा स्थित मिश्रा बाड़ा में रह रहे थे।

कैसे हुआ खुलासा?
इन तीनों के हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुंचने और फिर वहां से इराक जाने की योजना की सूचना एटीएस रायपुर को मिली थी। इसके बाद एटीएस मुंबई की नागपाड़ा यूनिट के सहयोग से पायधुनी इलाके में छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। इनके पास से इनके पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया।

इराक भागने की थी योजना
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जियारत (धार्मिक यात्रा) के बहाने इराक जाने वाले थे, लेकिन असल में वे वहां छिपकर बसने की योजना बना चुके थे और भारत लौटने का इरादा नहीं था।

फर्जी दस्तावेज तैयार करने का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया कि रायपुर में रहते हुए तीनों ने सत्कार कंप्यूटर के संचालक मोहम्मद आरिफ की मदद से फर्जी मार्कशीट के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था।

फर्जी दस्तावेज गिरोह का पर्दाफाश
संदिग्धों ने बताया कि मोहम्मद आरिफ और शेख अली के सहयोग से कई अन्य लोग भी इसी तरह फर्जी दस्तावेज बनवाकर इराक जा चुके हैं और वापस नहीं लौटे हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

परिवार की जानकारी और कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य बांग्लादेश में ही रहते हैं। रायपुर के थाना टिकरापारा में इनके खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(इ) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आगे की जांच जारी
एटीएस टीम इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और यह जांच की जा रही है कि क्या इनका किसी बड़े नेटवर्क से संबंध है।

kgnews

Recent Posts

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

17 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

24 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

58 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago