छत्तीसगढ़

CG : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर का किया औचक निरीक्षण

रायपुर उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर (अधिकारी एवं कर्मचारी), रहंगी रोड, चकरभांठा में स्थित ’’एफ’’,’’जी’’’’एच’’ एवं ’’आई’’ टाईप कॉलोनी परिसर में निर्माणाधीन भवनों एवं पूर्व से निर्मित मकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्हांेने निरीक्षण के समय निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए, ताकि कॉलोनी परिसर में निवासरत कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। निर्माणाधीन मकानों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण सामग्री से हो, मकानों के रंग-रोगन कराए जाने, सीपेज की समस्या को दूर करने व दीवारों की दरारों को दुरूस्त करने के दिए। निरीक्षण के दौरान व्ही.एन.के. शास्त्री (एस.डी.ओ. (बीएंडआर), प्रशांत मिश्रा (सब इंजीनियर), एन.एस बघेल (एस.डी.ओ. (ई. एंड एम.), देवेन्द्र यादव (सब इंजीनियर) (ई. एंड एम.) उपस्थित थे, उन्हें निरीक्षण के दौरान पायी गई खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में स्थित क्लब, जजेस क्लब, अतिथि गृह एवं विशिष्ट अतिथि गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधिपति के साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.व्ही.एल.एन. सुब्रहमन्यम, कोर्ट ऑफिसर फनेन्द्र कुमार बिसेन, प्रोटोकॉल अधिकारी रविन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

5 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

5 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

18 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

26 minutes ago
फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण…

27 minutes ago
मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

भोपाल   प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्ष्ता में दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग…

35 minutes ago