CG : मुजफ्फरनगर में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सरगुजा की बेटियों का डंका

38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा जिले की बेटियों ने 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई, जहां छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने अपने जुझारू खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमीफाइनल में पंजाब के खिलाफ 24-17 से हार मिलने के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी। पांडीचेरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में दी शिकस्त तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम ने बेहद कड़े संघर्ष के बाद पांडीचेरी को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया।
 
इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से बालिका वर्ग में सिमरन भगत एवं रुद्राक्षी जैन का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ था। सिमरन माउंट लिटर ज़ी स्कूल एवं रुद्राक्षी मोंटफोर्ट स्कूल अंबिकापुर में अध्यनरत है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया।

संघ के सचिव रजत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में कराया जाता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन प्रदेश टीम में हुआ था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व जांजगीर के खोखरा में आयोजित 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर संघ के के.पी सिंह, गौरव सिंह, सौरभ सिंहा, हिंमाशु जायसवाल, नेहा सिंह, खुशबू गुप्ता समेत सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार व स्कूल के प्राचार्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया।

kgnews

Recent Posts

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…

15 minutes ago
CG : आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

CG : आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों…

17 minutes ago
महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक पर बड़ी कार्रवाई, छापे में 9.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक पर बड़ी कार्रवाई, छापे में 9.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

इंदौर इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ की ‘सुपर गर्ल’ चारू पांडेय का कमाल, SSC से बैंक-रेलवे तक 19 सरकारी नौकरियों में सफलता

छत्तीसगढ़ की ‘सुपर गर्ल’ चारू पांडेय का कमाल, SSC से बैंक-रेलवे तक 19 सरकारी नौकरियों में सफलता

रायपुर  किसी ने क्या खूब कहा है कि "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं…

34 minutes ago
CG : उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत …

CG : उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत …

कोरबा । उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं…

43 minutes ago
CG : सुशासन को धरातल पर उतारने सख्त निर्देश, जनता के काम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही …

CG : सुशासन को धरातल पर उतारने सख्त निर्देश, जनता के काम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही …

सुकमा । जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए…

52 minutes ago