छत्तीसगढ़

CG : मुर्गा चोरी के आरोप में मजदूर की पिटाई, पोल्ट्री फार्म संचालक समेत 3 पर FIR…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले मजदूर ने पोल्ट्री फार्म संचालक, मैनेजर और मुंशी पर डंडे, चप्पल और मुक्कों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अनूपपुर जिले के ग्राम बीड़ निवासी युवक दिसंबर 2025 से गौरेला के बेलगहना टोला स्थित मोनू पोल्ट्री फार्म में मजदूरी कर रहा था। घटना वाले दिन उसने फार्म में पहले से काम कर रहे मनोज यादव से करीब 1 किलो 900 ग्राम मुर्गा लिया था। कुछ देर बाद फार्म संचालक मोनू वहां पहुंचा और युवक पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगा दिया।

पीड़ित ने आरोप से इनकार किया तो संचालक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडे व चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद संचालक ने अपने मैनेजर सुहेल खान और मुंशी चिंटू को मौके पर बुलाया, जिन्होंने भी युवक के साथ मारपीट की। हमले में उसके चेहरे और पीठ पर चोटें आईं।

मारपीट की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे अनूपपुर निवासी बलराम सिंह और मुकेश सिंह के साथ भी आरोपियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। दोनों ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़ित ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोनू, सुहेल खान और चिंटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

44 minutes ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

1 hour ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

2 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

2 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

2 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

3 hours ago